भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए अवैध वेबसाइट चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के सिमरा के रहने वाले मनीष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया है। साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए जिस अवैध वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा रहा था उसका एडमिन मनीष ही है। सीतामढ़ी में ही बैठकर वह उस वेबसाइट को चला रहा था। यह भी पढ़ें- सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए फर्जी वेबसाइट चलाने वाला धराया उस वेबसाइट का इस्तेमाल कर बनाए गए फर्जी सरकारी दस्तावेज को पूरे देश में उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई है। एसएसपी प्रमोद ...