धनबाद, मार्च 1 -- मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो जन औषधि केंद्र संचालित हैं। एक सरकारी और एक प्राइवेट। लेकिन मरीजों को सिर्फ प्राइवेट केंद्र का लाभ मिल रहा है। यह केंद्र अक्सर खाली ही रहता है। यानी यहां दवाएं नहीं रहतीं। सोमवार को इस केंद्र में सिर्फ 8 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं जबकि प्राइवेट में 100 से अधिक प्रकार की दवाएं हैं। बता दें कि प्राइवेट दवा दुकानों में मिलने वाली ब्रांडेड दवाओं की तुलना में जन औषधि केंद्र में काफी सस्ती दवाएं मिलती हैं। यहां सामान्य उपयोग की दवाओं के साथ साथ गंभीर बीमारियों, सर्जरी, हृदय रोग, मधुमेह और महिलाओं से जुड़ी बीमारियों की दवाएं मिलती हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सरकारी जन औषधि केंद्र में दवाएं नदारद रहती हैं। अक्सर यहां यही स्थिति बनी रहती है। प्राइवेट...