गंगापार, अप्रैल 10 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के मवैया गांव के अयोध्या प्रसाद भारतीया ने आरोप लगाया कि कुछ लोग लंबे समय से तालाब पर कब्जा कर निजी उपयोग में ले रहे हैं। इससे ग्रामीणों को पानी, पशु चराने और मत्स्य पालन जैसे अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग हुआ और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं आरोपित पक्ष द्वारा उल्टा मुकदमा दर्ज कराने से गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर नायब तहसीलदार अनुग्रह नारायण मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.