नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- गोवा के अरपोरा स्थित 'बर्च बाइ रोमियो लेन' नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। मृतकों में पर्यटक और क्लब कर्मचारी शामिल हैं। कुछ पर्यटक बाहर निकल गए, लेकिन कई लोग नीचे बने किचन की ओर भागे और वहीं फंस गए। बाद में कई की मौत दम घुटने से हुई। इस दर्दनाक अग्निकांड के बाद राज्य सरकार एक्शन मेंआई है। गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यहां सवाल उठता है कि राज्य सरकार ने पहले सतर्कता क्यों नहीं बरती थी? क्या इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लापरवाह प्रशासन और उसके कर्मचारियों की नहीं मानी जानी चाहिए? प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग ऊपरी मंजिल से शुरू हुई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.