सरकारी ड्राइवर डेढ़ साल से कार्यालय में लगा रहा झाड़ू-पोछा
बागपत, मार्च 31 -- बागपत। एसडीएम के सरकारी ड्राइवर ने निजी ड्राइवर के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सरकारी चालक का आरोप है हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उससे गाड़ी नहीं चलवाई जा रही है। उससे कार्यालय में झाडू-पोंछा लगवाया जा रहा है। सोमवार को खेकड़ा एसडीएम का निजी ड्राइवर एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने उसे तहसील पहुंचकर रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार किया। जैसे ही इसका पता सरकारी ड्राइवर को चला, तो वह भी तहसील पहुंच गया। उसने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवालियां निशान लगाए। उसने कहा कि वह सरकारी ड्राइवर है, लेकिन डेढ़ साल से उससे गाड़ी नहीं चलवाई जा रही है। उससे कार्यालय में झाडू-पोंछा लगवाया जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उसका शोषण किया जा रहा है। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.