देहरादून, अगस्त 4 -- देहरादून। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के फेसबुक पोस्ट से स्पष्ट है कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर भरोसा नहीं रह गया है। उनका सवाल है कि यदि सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं हैं तो सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में इलाज क्यों करा रहे हैं। उन्होंने इसे उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं का काला अध्याय बताया। सिसोदिया ने कहा कि सरकार सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयों और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता और सरकारी कर्मचारियों को भी बेहतर इलाज मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...