प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को संगम सभागार में हुई बैठक में डीएम ने एडीएम और एसीएम को निर्देश दिया कि वो अस्पतालों में औचक निरीक्षण करें। कोई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाए। यह भी पढ़ें- UP में लापरवाह डॉक्टरों पर बड़ा ऐक्शन, 5 बर्खास्त, CMO की जांच, कई का रोका वेतनप्राइवेट अस्पतालों के लिए निर्देश डीएम ने प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को भी सख्त हिदायत दी है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक उनके यहां प्रैक्टिस न करने पाए। उन्होंने कहा कि यदि औचक निरीक्षण में किसी भी प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया गया तो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.