उन्नाव, अगस्त 10 -- उन्नाव, संवाददाता। सरकारी अनाज क्रय व्यवस्था में ठेकेदारी हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी एफडीआर और कूटरचित हस्ताक्षर का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में संबंधित फर्म, प्रोपराइटर और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रकरण खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 से जुड़ा है। जनपद की उन्नाव मंडी द्वितीय धान क्रय केंद्र, मक्का/बाजरा/ज्वार क्रय केंद्र तथा आगामी गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 के क्रय केंद्रों पर परिवहन कार्य के लिए मे. प्रीति कन्स्ट्रक्शन को ठेका दिया गया था। ठेके की निर्धारित शर्तों के तहत फर्म की ओर से Rs.50,000 की जमानत/प्रतिभूति धनराशि की एफडीआर विभागीय कार्यालय में प्रस्तुत की गई। इसे भारतीय स्टेट बैंक पिसावां सीतापुर द्वारा जारी होना दर्शाया गया है। एफडीआर में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ सम्भाग ...