लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता।सरकारी टेंडर में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर निजी फर्म मालिक ने कारोबारी से 1.21 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी ने निवेश पर एक साल बाद मुनाफे संग रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। तय समय बाद रुपये मांगने पर आरोपी ने टालमटोल की। दबाव बनाने पर असलहा लगाकर पीटा। हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।काकोरी के नई बाजार निवासी चांद सिद्दीकी एक निजी कंपनी के मालिक हैं। साथ ही हजरतगंज में एक फिटनेस जिम चलाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जिम में ही उनकी मुलाकात शिवनाथ सिंह उर्फ गुड्डू निवासी लक्ष्मण विहार जलालपुर फाटक पारा से हुई। बातचीत में आरोपी ने बताया कि उसकी मां वैष्णो नाम से फर्म है। फर्म को कई बड़े सरकारी ठेके मिले हैं। आरोपी ने फ...