फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के भारतपुर मोड़ के पास दो पक्षों में प्लाट के विवाद में पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के सरकारी टीचर ने गाली गलौज करने और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के सामने टीचर का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग निवासी राहुल त्रिपाठी ने बताया कि वह सरकारी टीचर हैं। पत्नी विमला देवी और छोटा भाई अतुल भी सरकारी टीचर हैं। उनका भारतपुर मोड़ के पास प्लाट है। वहीं पर थरियांव कस्बा निवासी एक महिला का प्लाट है। महिला लगातार उनके प्लाट पर कब्जा करने की फिराक में है। पूर्व में भी कई बार प्रयास कर चुकी है। तीन दिसंबर को फिर से उनके प्लाट पर नींव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.