बरेली, अप्रैल 27 -- आंवला। ग्राम पैगा के कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर दी कि गांव के चौराहे पर सरकारी टंकी से उनका परिवार रोजाना पानी भरता है। आरोप है कि शनिवार शाम सात बजे जब वह पत्नी के साथ पानी भरने गए थे, तभी गांव के ही सोहनपाल, अमित और राकेश ने रोका। विरोध पर उनकी पत्नी और छोटे बेटा पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी से मारपीट के मामले में मुकदमा यह भी पढ़ें- पंच से पीटकर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...