साहिबगंज, जून 19 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित कुशवाहा टोला के पास बहने वाले सरकारी जोला नाला को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने यहां सीओ अनोज कुमार को आवेदन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। मौके पर ग्रामीणों ने मांग के साथ ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने सौंपे गये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में स्थित सरकारी जोला नाला की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

अतिक्रमण की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी संपत्ति है। इसका उपयोग जल निकासी व आम जनता की सुविधा के लिए किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार नाला क्षेत्र में निर्माण कार्य होने से उसके अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे भ...