गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार गांव सरहोल में एक बदमाश के द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए निर्माणों को जेसीबी की सहायता से पूरी तरह जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई न केवल अवैध कब्जे के खिलाफ थी, बल्कि संगठित अपराध और भूमि माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव सरहोल निवासी आदतन अपराधी सुरेंद्र उर्फ घसेटु ने गांव के सार्वजनिक तालाब की जमीन पर न केवल अवैध कब्जा किया हुआ है, बल्कि वहां पक्का निर्माण भी कर रखा है। जांच में खुलासा हुआ कि इस स्थान का उपयोग अवैध रूप से शराब रखने और बेचने (शराब तस्करी) के लिए किया जा रहा था। सुरेंद्र का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें मारपीट और एक्साइज एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।गुरुवार सुबह क्राइम यूनिट सेक्टर-17 क...