बगहा, मई 28 -- गौनाहा/जमुनिया, एसं। मटियरिया थाना क्षेत्र के पहकौल गांव के समीप सरकारी जमीन पर लगे हरे सेमर के पेड़ को लकड़ी तस्करों द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए कटे हुए पेड़ की लकड़ी जब्त कर मटियरिया थाना पहुंचाया। मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मुखिया दिवाकर पटवारी की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाइक सहित सेमर की लकड़ी जब्त की है। मुखिया के आवेदन पर अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में नेसार अंसारी एवं सतेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पेड़ कटान में वन विभाग ने दर्ज किया केस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सेमल का कुछ हिस्सा तस्कर ले गये थे। शेष जब्त किया।ट्रैक्टर-ट्रॉली प...