फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- पलवल, सरसमल। पलवल में सरकारी जमीन से कब्जा साफ किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। विभिन्न गांवों में कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एसडीएम प्रीति रावत ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार गांव अमरोली में पंचायत रास्ते से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी जिला बागवानी अधिकारी पुष्पेंद्र को सौंपी गई है। वहीं गांव मांदकोल में सरकारी रास्तों पर कब्जा हटाने के लिए बीडीपीओ प्रवीण कुमार को तैनात किया गया है। यहां कार्रवाई शुरू हो चुकी है और कार्य पूरा होने तक जारी रहेगी। गांव तातारपुर में 20 अप्रैल को फिरनी रास्ते से और हरफली में 23 अप्रैल को जोहड़ की जमीन से कब्जे हटाए जाएंगे। इसके अलावा चांदहट-गुरावड़ी मार्ग पर जल निकासी निर्माण में आ रही बाधा को दूर कर...