औरैया, अप्रैल 2 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर तहसील क्षेत्र में गुरुवार को अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में ग्राम राजंदाजपुर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान खसरा संख्या 325 (तालाब) क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेयर तथा खसरा संख्या 327 (बंजर) क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। बताया गया कि सर्वेश नामक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने थाना औरैया पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर कब्जा हटवाया। कब्जामुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.