प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- गांव में स्थित सुरक्षित जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण तो कुछ लोगों ने छप्पर व कंडी, उपली से कब्जा कर लिया था। सुरक्षित पर हुए कब्जे को लेकर गांव के ही लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराकर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया तो एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर जमीन को कब्जामुक्त किया गया। उदयपुर थाने के रेहुआ लालगंज व नरवल गांव के बॉर्डर पर स्थित कई बीघे जमीन चारागाह, बंजर व आबादी के नाम दर्ज है। सुरक्षित जमीन पर कुछ लोगों ने निर्माण कर तो कुछ लोगों ने कंडी, उपली व छप्पर आदि रखकर कब्जा कर लिया था। इसको लेकर गांव के लोगों ने ही एसडीएम से शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया तो कब्जा खाली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.