उन्नाव, अप्रैल 4 -- औरास। बिना प्रशासनिक अनुमति के सरकारी भूमि पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अवैध कब्जे व कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के आरोप में नौ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बांगरमऊ के हफीजाबाद के बैजूखेड़ा गांव निवासी राजीव कुमार जो औरास थाना क्षेत्र के गेरूवा गांव में लेखपाल के पद पर तैनात हैं ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार तहसील हसनगंज के परगना औरास अंतर्गत मजरा नंदौली के रानीखेड़ा गांव में गाटा संख्या 190 की 0.2200 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है, जो सरकारी जमीन है। आरोप है कि इसी भूमि पर बिना किसी अनुमति के अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर द...