लातेहार, दिसम्बर 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरवाडीह में सरकारी योजनाओं के तहत बने इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास को जबरन ध्वस्त किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों ने इस संबंध में उपायुक्त, लातेहार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों में शामिल टेम्पू नायक, महेशर भुइयां, जीतू नायक, सूरज भुइयां, रामनाथ नायक ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदान की गई उनकी बंदोबस्त भूमि खाता संख्या 60, प्लॉट संख्या 1427, रकबा 48 डिसमिल के कुछ भू-भाग पर वर्ष 2019 में इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया गया था। उक्त भूमि का विधिवत बंदोबस्त वर्ष 1985 में अनुमंडल पदाधिकारी तथा बाद में अंचलाधिकारी लातेहार द्वारा किया गया था, जिस पर वे सभी लंबे समय से दखल-कब्जा में रह रहे हैं। पीड़ितों का आरोप है क...