बागपत, जून 20 -- बागपत के राजपुर खामपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे। बताया गया कि राजपुर खामपुर गांव में स्थित तकिए वाली मस्जिद के नाम से एक मस्जिद मौजूद है। इस मस्जिद को लेकर करीब पांच वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। शनिवार को न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को जिला प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्त करा दिया। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को बुलडोजर से किया ध्वस्त, भारी पुलिस बल मौजूद गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के ल...