बक्सर, फरवरी 28 -- ज्वलंत मुद्दा डुमरांव विधायक द्वारा मुद्दे को उठाए जाने से खिरौली व महरौरा गांव के लोगों में खुशी दशकों से जल-जमाव का दंश झेल रहे नगरवासियों में निदान निकलने की जगी आस डुमरांव, निज संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या-17 के लोग पिछले कई दशकों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी समस्या को विधायक राहुल कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और मुद्दे को बिहार विधानसभा की पटल पर जोरदार तरीके से उठाया। विधायक की इस पहल के बाद प्रभावित लोगों में खुशी है। विधायक ने अपनी बात रखते हुए बताया कि जल-जमाव वाली जमीन आनाबाद बिहार सरकार के साथ रैयती भी है। वार्ड संख्या-22 का कुछ हिस्सा भी इसकी जद में है। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में तो आने-जाने का मार्ग ही बंद हो जाता है। जल-जमाव से प्रभावित संजीव कुमार ओझा, रि...