कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर गांव में सरकारी रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी सोहन लाल पुत्र लल्लू ने तहसीलदार सिराथू को शिकायती पत्र देकर दबंगों पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार को बताया कि राजस्व अभिलेखों में सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज के साथ धमकियां दी गईं। इससे गांव के लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। सोहन लाल का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी लेखपाल को भी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आरोपितों के हौसले बुलंद हैं और निर्माण का...