इटावा औरैया, जून 6 -- ऊसराहार। क्षेत्र के कुदरैल गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की जांच में सरकारी भूमि पर मकान और दुकानें बनाकर व्यवसाय संचालित किए जाने की पुष्टि होने पर तहसील प्रशासन ने कब्जाधारी को 12.60 लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया है।

तालाब की भूमि का अवैध उपयोग कुदरैल गांव की गाटा संख्या 2220 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव निवासी मोहित गुप्ता ने तालाब की भूमि के एक हिस्से पर अवैध रूप से मकान और दुकानें निर्माण कर लीं तथा वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र यादव ने की। जिसमें सरकारी भूमि पर कब्जे की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि तालाब की भूमि के अवैध उपयोग से ग्राम पंचायत को लगभग 2...