बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। शेरकोट थाना क्षेत्र में दर्ज सरकारी जमीन कब्जा प्रकरण में नामजद कारोबारी तालिब की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने जेल में बंद तालिब का न्यायिक रिमांड लेने के लिए बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय आशीष तिरानिया की अदालत में अर्जी दाखिल की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। शेरकोट थाने के विवेचक दरोगा वीरेन्द्र कुमार की ओर से अदालत को बताया गया कि शेरकोट में दर्ज मुकदमे की विवेचना के लिए तालिब से पूछताछ आवश्यक है, जिसके लिए न्यायिक रिमांड की जरूरत है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जा सके। यह भी पढ़ें- भूमि हड़पने के मामले में बयान दर्ज, तीन सदसीय समिति गठित बचाव पक्ष का विरोध वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इस रिमांड का विरोध करते हुए इसे राजनीति से प्र...