कन्नौज, मार्च 7 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया, जब ठठिया के दौलतपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने डीएम के सामने दबगों पर कई बीघा सरकारी जमीन हड़पने का आरोप जड़ा। डीएम ने एसडीएम को आदेश देते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।दौलतपुर गांव निवासी अनुराग, विजय समेत करीब एक दर्जन ग्रामीण शनिवार को तहसील समाधान दिवस में पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत रखी कि करीब 10 गाटा संख्या की जमीनों को चकबंदी के फर्जी आदेश तैयार करके पल्टेपुर्वा गांव के एक युवक ने अपने परिजनों के नाम करा दी है। अब उक्त लोग उसे जमीन की बिक्री करने की फिराक में है। जाल साज लोगों के खिलाफ पहले से ही ठठिया, तिर्वा थाने सहित कई थानों में जमीन पर कब्जे सम्बन्धित मुकदमे भी चल रहे हैं। मामले में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.