गोरखपुर, अप्रैल 14 -- हरनही। हिन्दुस्तान संवाद बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार कस्बे में स्थित पशु सेवा केन्द्र की सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मामला गरमा गया है।प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी उरुवा डॉ. नंदलाल गुप्ता ने सोमवार को बांसगांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पशु सेवा केन्द्र की खाली पड़ी सरकारी जमीन पर बिना विभागीय अनुमति के चबूतरा बनाकर उस पर आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। तहरीर के अनुसार, माल्हनपार निवासी बिट्टू जायसवाल ने अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर यह कार्य कराया है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमा हटवाने के दौरान झड़प, 18 पर केस आरोप है कि इस वजह से पशु सेवा केन्द्र के राजकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न ...