मथुरा, जनवरी 24 -- थाना जैंत अंतर्गत छटीकरा रोड स्थित सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग चलाने के मामले में दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर पूर्व में एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया था, इसे न भरने और अवैध वसूली जारी रखने पर यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम के कर अधीक्षक हरि कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने थाना जैंत में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि छटीकरा रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास सरकारी जमीन पर ग्राम सुजावली निवासी नानक और छटीकरा निवासी पुष्पेन्द्र द्वारा अवैध रूप से पार्किंग का संचालन किया जा रहा था। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इन लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर पार्किंग बंद करने के निर्देश देने के साथ ही एक लाख 37 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाते हुए इनको जुर्माना राशि जमा करने के लिए 29 दिसंबर 2025 को पत्...