सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
उरई, जून 12 -- कालपी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम लमसर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम अमित शेखर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम निवासी मोहित सिंह, योगेंद्र सिंह, शिव सेवक, गोविंद सिंह समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गाटा संख्या 67 की भूमि पर कुछ लोग बिना अधिकार के निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित भूमि के पट्टे पहले ही निरस्त हो चुके हैं, फिर भी निर्माण कार्य जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के संरक्षण में दबंग नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अभयपुर-खानपुर में 42 बीघा जमीन निगल गया लेखपाल! विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने भूमि को कब्जामुक्त कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.