घाटशिला, अप्रैल 12 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के पास वाजपई नगर से सटी केंद्र सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा कर मांस और मछली की दुकान लगाने का स्थानीय निवासियों ने पुरजोर विरोध किया है। इसे लेकर शनिवार को वार्ड नंबर 10 के पूर्व पार्षद देवानंद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचल अधिकारी नवीन पुरती को ज्ञापन सौंपा। मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधन अनंत खलखो और प्रभात मिंज भी उपस्थित थे। इधर, नगर पंचायत कार्यालय में भी ज्ञापन की प्रतिलिपि दी गई है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में बबलू जेना, सौरभ सोय, अनूप मिश्रा, शिव हांसदा, सुनील ठाकुर, विक्रम उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.