गया, दिसम्बर 20 -- अंचल क्षेत्र के ढ़ीबर, नागवर, करियादपुर बाजार, टनकुप्पा बाजार मुख्य सड़क, महेर बाजार, बरतारा बाजार सहित कई पंचायतों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले सामने आए हैं। आम रास्तों, पोखर-आहर, बाजारों की सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे लेकर संबंधित गांवों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। डीएम, सीओ, थाना, मुखिया सहित लोक शिकायत के माध्यम से लगातार आवेदन दिए जा रहे हैं। सरकारी सख्ती के बावजूद बहसापीपरा पंचायत के नागवर गांव में खाता संख्या 245 तथा प्लॉट संख्या 276 व 398 की सर्वसाधारण बिहार सरकार की भूमि, जो आम रास्ते के रूप में दर्ज है, पर अवैध कब्जे की पुष्टि सरकारी स्तर पर हो चुकी है। अंचल के राजस्वकर्मी द्वारा मापी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.