मुजफ्फरपुर, जून 9 -- बोचहां। प्रखंड की आदि गोपालपुर पंचायत के चक अब्दुल रहमान गांव निवासी मो. सुमान अंसारी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद करने की शिकायत की है। इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को सीओ को आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि उनका पुश्तैनी मकान गांव में स्थित है। इसके सामने राज्य सरकार की गैरमजरूआ भूमि है। उनके परिवार के सदस्य व आसपास के लोग वर्षों से इस जमीन का उपयोग आने-जाने के लिए करते आ रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे रास्ता बाधित हो गया है। मामले में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...