गिरडीह, जून 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ढाकोसारण मौजा की सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और अतिक्रमण के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर वर्षों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, धार्मिक-सामाजिक आयोजन, बच्चों के खेलकूद तथा विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों का संचालन होता रहा है, उसी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्या को दूर करने के उद्देश्य से ढाकोसारण में पावर हाउस निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अंचल प्रशासन द्वारा कराई गई पैमाइश के आधार पर विद्युत विभाग को पावर ...