सरकारी जमीन खरीदने व कब्जा करने वाले 47 लोगों पर एफआईआर
मधुबनी, जुलाई 4 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । सरकारी जमीन खरीदने व उसपर कब्जा करने के आरोप में 47 लोगों पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रहिका अंचल अधिकारी सुरेश कुमार के लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। अंचल अधिकारी ने नामजद लोगों पर चकदह मौजा के तिलक चौक स्थित तालाब वाली सरकारी जमीन खरीद कर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने 3 बीघा 18 कट्ठा 7 धूर जमीन पर मिट्टी भरकर अवैध कब्जा कर लिया है। जबकि सीएस खतियान में जमीन का किस्म गैर मजरूआ खास है। लंबे समय से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। इन लोगों पर दर्ज हुई है एफआईआररहिका सीओ ने जिन लोगों को आरोपित बनाया है उसमें अशरफ अली, आभा कुमारी कर्ण, सुभाष चन्द्र मिश्र, पूनम कपूर, मो.समीउल्लाह खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.