हजारीबाग, मार्च 14 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने शनिवार को अंचल टीम के साथ बरगड़ा पंचायत सचिवालय के पास पहुंच कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया । बताया जाता है कि इसी जमीन पर स्वास्थ्य उपकेंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र के भवन बनाने के लिए तीन माह पूर्व निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी । निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संवेदक ने उक्त भूमि पर भवन बनाने की जैसे ही तैयारी शुरू की तभी गांव के एक व्यक्ति ने अपना जमीन बताते हुए काम रोकने को कहा। इस मामले को लेकर पिछले तीन माह से संवेदक परेशान रहे । पंचायत के मुखिया रवि कुमार दास ने की बार उक्त ग्रामीण को समझने का प्रयास किया लेकिन वह अपने जमीन होने का दावा करता रहा।इस मामले को लेकर अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई ।बावजूद अतिक्रमण कारी उक्त जमीन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.