सरकारी जमीन के भवन पर अवैध रूप से हो गया कब्जा
रायबरेली, मई 17 -- ऊंचाहार, संवाददाता। सरकारी जमीन ही नहीं सरकारी भवन पर अवैध कब्जा हो गया। कब्जेदारों ने पूरे भवन को गिराकर उसकी ईंटें तक उठा ले गए। अवैध कब्जे पर क्षेत्रीय लेखपाल से लेकर अन्य राजस्व के कर्मचारियों ने पूरी तरह से चुप्पी साधी तो ग्राम प्रधान ने एसडीएम को फोन पर सूचना। जिसके बाद एसडीएम ने जांच कराने की बात कही। ऊंचाहार नगर के पिपरहा रोड पर कई दशक पुराना भेड़ी अस्पताल था। पहले यहां पशुपालन विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी तैनात थे । कई दशकों से कर्मचारी तैनात नहीं हुए तो धीरे धीरे अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो गई । जिसका फायदा उठाते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल के आसपास की जमीन पर कब्जा जमा लिया। अस्पताल का भवन बचा हुआ था, जिसे रातोंरात तोड़कर उसे समतल कर दिया गया। यही नहीं अस्पताल भवन से निकली ईंटों पर भी कब्जा कर लिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.