मिर्जापुर, मार्च 16 -- पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पथरौर गांव में सोमवार को राजस्व टीम ने सरकारी जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण की जांच की। नायब तहसीलदार राहुल मिश्र ने राजस्व निरीक्षक कृष्णशंकर और चार लेखपालों की टीम के साथ आराजी संख्या 206, 207 और 208 का सीमांकन कराया। लेखपाल के अनुसार आराजी संख्या 206 सरकारी जमीन है, जिस पर एक युवक द्वारा लगभग दो बिस्वा जमीन पर मकान निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए छोड़े गए रास्ते पर भी कब्जा कर पशुपालन करते हुए गोबर का ढेर लगा दिया गया है। बताया कि पिछले सप्ताह एसडीएम के आदेश पर आराजी 207 और 208 की अंतिम सीमा पर पिलर लगाया गया था, जिसे एक युवक ने उखाड़ दिया था और लेखपाल से विवाद भी किया था। मामले की सूचना एसडीएम को दी गई थी। प्रशासन ने दोबारा सीमांकन कराया।...