देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून। नगर निगम के पार्षदों ने बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त करवाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई। पार्षदों ने पूर्व में कब्जामुक्त हुई जमीनों पर फिर से कब्जे होने को लेकर सवाल उठाए। इसके अलावा विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार से बात की। पार्षदों ने जल्दबाजी में आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय का विरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...