बिहारशरीफ, मई 17 -- सरकारी चापाकल में डाला निजी मोटर तो दर्ज होगी एफआईआर लोहान में रसूखदारों के कब्जे से मुक्त कराए गए चार हैंडपंप पीएचईडी की शिकायत पर एसडीओ ने की कार्रवाई मोटर को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया सख्त आदेश फोटो 16मनोज01: चेवाड़ा प्रखंड के लोहान गांव में शनिवार को सरकारी चापाकल की जांच करतीं एसडीओ प्रियंका कुमारी व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच सरकारी पानी पर डाका डालने वाले रसूखदारों पर प्रशासन ने डंडा चला दिया है। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने चेवाड़ा प्रखंड की लोहान पंचायत में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी चापाकलों (हैंडपंप) पर अवैध कब्जा का खुलासा हुआ। दबंगों ने चार सरकारी चापाकलों के अंदर अपना निजी मोटर डाल रखा था, जिससे आम लोगों का पानी बंद हो गया था...