गोड्डा, मार्च 6 -- बसंतराय। बसंतराय की बोदरा पंचायत के घाट सुरनियां गांव में सरकारी चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के विजय सिंह के घर के समीप लगा सरकारी चापाकल कई महीनों से बंद पड़ा है। इस कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण हल्दर सिंह, प्रभाष सिंह, विजय सिंह, अमित सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे समय में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...