मेरठ, अप्रैल 12 -- चकबंदी में दबंग लोगों ने सरकारी चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसके चलते आसपास के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की और और उन्हें धमकी दी गई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी कृषि भूमि के पास सरकारी चकरोड़ है। आरोप है कि उसी चकरोड़ से व व अन्य किसान अपने खेतों में बुग्गी व ट्रैक्टर लेकर जाते हैं। आरोप है कि दबंग लोगों ने चकरोड़ पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे अपनी कृषि भूमि में मिला लिया। अब खेतों पर जाने का कोई रास्ता नहीं बचा, जिसके चलते वह व अन्य किसान काफी परेशान हैं। आरोप है कि उन्होंने दबंगों से इसका विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता की और किसी से शिकायत करने पर उन्हें भुगत लेने की धमकी द...