बलरामपुर, सितम्बर 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था में बड़े घपले का खुलासा हुआ है। जिले में दो गेहूं क्रय केंद्रों पर कागजों में सैकड़ों मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया और उसका कुछ हिस्सा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को भेजा जाना दर्शाया गया, लेकिन भौतिक सत्यापन में गोदाम पूरी तरह खाली मिले। जांच में दोनों केंद्रों पर कुल 228.764 मीट्रिक टन (करीब 2,287 कुंतल) गेहूं गायब मिला। सरकारी दर 2605 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गायब गेहूं की कीमत 59,59,302.20 रुपये आंकी गई है। मामले में जिला प्रबंधक पीसीएफ की तहरीर पर दो जिम्मेदारों के खिलाफ तुलसीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कौवापुर क्रय केंद्र को सील कर दिया गया है। औचक जांच में खुली सरकारी गेहूं खरीद की पोल

जांच की प्रक्रिया वर्ष 2026-27 के गेहूं विपणन सत्र के दौरान क्र...