रामगढ़, अप्रैल 29 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में धान खरीद की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बड़ी मात्रा में धान अब तक सरकारी गोदामों में ही पड़ा हुआ है। हालात यह हैं कि गोदामों में रखे धान की बोरियों को जहां चूहे कुतर रहे हैं, वहीं कई क्षेत्रों में हाथियों द्वारा भी धान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे लाखों रुपये के सरकारी धान के बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के 6 प्रखंडों में स्थित 22 लैम्पस गोदामों में अब भी करीब 44 प्रतिशत धान का उठाव नहीं हो सका है। जबकि खरीदारी की समय सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। यह भी पढ़ें- पैक्सों में सड़ रहे हैं धान, आपूर्ति विभाग का नहीं है ध्यान ऐसे में लंबे समय से खुले और असुरक्षित गोदामों में रखे धान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। गर्मी का असर भी धान पर साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.