सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
रुद्रपुर, मई 30 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को खटीमा तहसील के ग्राम बरी अंजनिया में प्रशासन और सिंचाई विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सरकारी गूल और नहर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और जेसीबी मशीनों की मदद से कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। जानकारी के अनुसार ग्राम बरी अंजनिया स्थित खसरा संख्या 579, जो राजस्व अभिलेखों में नहर भूमि के रूप में दर्ज है, के एक हिस्से पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमणकारियों को 15 दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। यह भी पढ़ें- सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.