जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर। सरकारी गाड़ी में कुत्ता घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। गाड़ी बिजली विभाग के एक एसडीओ की बतायी जा रही है। हालांकि बिजली विभाग के अफसर गाड़ी विभाग से छह माह पहले ही हटा दिए जाने का दावा किया है। मड़ियाहूं क्षेत्र में तैनात बिजली विभाग के एक एसडीओ की गाड़ी में कुत्ता बैठाकर घुमाने की एक वीडियो शनिवार को दिन वायरल हुई। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वायरल वीडियो में आरोप है कि एसडीओ जिस गाड़ी से चलते हैं उसका सरकारी खजाने से धनराशि जारी की जाती है। यानी ट्रेवेल्स के जरिए यह गाड़ी लगी है। यही वजह है कि गाड़ी के ऊपर हुटर भी लगाया गया है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय अनिल पाठक ने बताया कि जो वायरल वीडियो में गाड़ी है वह हमारे ही कार्यक्षेत्र के एक एसडीओ को चलने के लिए एल...