हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। सोशल मीडिया पर पुलिस की सरकारी गाड़ी से एक कार को टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित हेड सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शहर में पुलिस की सरकारी गाड़ी से कार को टक्कर मारने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली शहर में तैनात हेड सिपाही विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...