गढ़वा, मार्च 19 -- धुरकी। प्रखंड में रामनवमी, सरहुल, ईद, चैती छठ और नवरात्र पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना परिसर में गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीओ ने लोगों से सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही अपने त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने की। मौके पर इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, प्रखंड प्रमुख शांति देवी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इजराइल खान, सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह सहित कई गणमान्य लोग बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने आगामी पर्वों के दौरान क्षेत्र में शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक ...