औरंगाबाद, मई 17 -- जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की निगरानी बिहार एआई स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम से होगी। इस सिस्टम को जल्द ही लागू किया जाना है। सरकारी विद्यालयों में फर्जी उपस्थिति, मोबाइल देकर हाजिरी बनाने और निगरानी में लापरवाही पर रोक लगाने के लिए इस नए सिस्टम का इस्तेमाल किया जाना है। 21 मई से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

नई व्यवस्था की विशेषताएँ इस नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों की गतिविधियों पर रियल टाइम में निगरानी हो सकेगी। यदि किसी विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 60 प्रतिशत से कम पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रभारी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। डीपीओ भोला कर्ण ने बताया कि अब विद्यालय खुलने और बंद होने का समय भी रिकॉर्ड किया जाएगा। शिक्षिकों और बच्चों की उपस्थिति का पूरा डाटा ऑनलाइन होगा।

समस्याओं का समाधान पू...