लातेहार, जून 8 -- बेतला प्रतिनिधि। जून माह का पहला सप्ताह बीत चुका है। वहीं खरीफ की खेती किसानों के सिर पर है। ऐसे में अबतक सरकारी खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को खरीफ की खेती प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में सरईडीह के किसान रघुनाथ सिंह, अरविंद ओझा, राजेन्द्र सिंह, बिगू प्रसाद, केचकी के जगनारायण सिंह, कृष्णा सिंह, प्रेम सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश मेहता, कुटमू के विजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, राजकुमार सिंह, यमुना बैठा आदि ने बताया कि खरीफ फसल लगाने का समय काफी कम होता है। यदि समय पर खतों की जुताई-बुआई नहीं हुई तो निश्चित तौर पर उत्पादन प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- खाद-बीज की दुकानों पर मनमानी से किसान परेशान, जांच की मांग उन्होंने कहा कि इस वर्ष डीजल-पेट्रोल की किल्लत व बढ़ी कीमत तथा सरकारी खाद-बीज की अबतक अनुप...