सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़। कंधरापुर थाना की पुलिस ने सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज संतोष कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई की दोपहर में दुल्लहपार अंडरपास के पास खाद्यान्न से लदे ट्रक का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 7.50 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी पकड़ी गई थी। पुलिस ने शनिवार को ट्रक चालक अनिल यादव निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली को पूर्वांचल एक्सप्रेस-पे के सेहदा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.