बांका, अगस्त 19 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के मत्स्य पालक किसान अब राज्य के अंदर और राज्य के बाहर मछली पालन की आधुनिक तकनीक सीखेंगे। उन्हें बुनियादी जरूरतों से लेकर मछली के उत्पादन और उसकी मार्केटिंग तक की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिले के मछली पालकों को दूसरे जिले और प्रांतों में भेजकर गुणवत्ता के साथ अधिक लाभकारी मत्स्य पालन का गुर सीखाया जाएगा। मछली पालक खाने वाली मछली से लेकर सजाने वाली मछली पालन तक के विशेष प्रशक्षिण नि:शुल्क प्राप्त करेंगे। वत्तिीय वर्ष 2026-27 में जिले के 235 किसानों को मछली पालन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए आवेदन के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत किसानों का चयन किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में जिले से आठ बैच में बंटकर मछली कृषक प्रशक्षिण के लिए भेजे जाएंगे। जिन्हें दूसरे जिलों व राज्यों में किस तरह ता...